छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Trending

आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति:देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमे लोग

RPF Band Performance: People Sway to the Tunes of Patriotic Songs

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 1 से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को सिटी सेंटर मॉल में आरपीएफ के ब्रास और पाइप बैंड ने शाम 4:30 से 5:30 बजे तक प्रस्तुति दी।
बैंड ने लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की धुनें पेश कीं। मॉल में मौजूद नागरिकों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने प्रस्तुति का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद सिटी सेंटर मॉल प्रबंधन की ओर से आरपीएफ बैंड टीम को सम्मानित किया गया।
अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर आयोजन
इसी क्रम में 3 अक्टूबर को भारत माता चौक, रायपुर में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आरपीएफ के ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति होगी। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से स्थापना दिवस के तहत शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस समारोह 9 अक्टूबर को रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, रायपुर में होगा। समारोह रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button