छत्तीसगढ़राज्य
Trending

ACB की बड़ी कार्रवाई, डायवर्सन के लिए रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Major ACB crackdown: Clerk arrested for accepting bribe for land-use diversion.

धमतरी। जिले के कुरुद स्थित एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक जमीन कारोबारी की जमीन के डायवर्सन से संबंधित फाइल कुरुद एसडीएम कार्यालय में लंबित थी। फाइल आगे बढ़ाने और डायवर्सन की प्रक्रिया के लिए बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी ने कारोबारी से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद जमीन कारोबारी ने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी।

शिकायत के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी बाबू के पास भेजा गया। जैसे ही बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। ACB टीम ने आरोपी बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दस्तावेजों की जांच कर रही टीम
कार्रवाई के बाद ACB की टीम एसडीएम कार्यालय में रिश्वत प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई ACB की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button