छत्तीसगढ़राज्य
Trending

पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, दो की मौत, 9 गंभीर घायल

Out-of-control pickup truck crashes into tree; two dead, nine critically injured.

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। यह हादसा करौंधा थाना क्षेत्र में हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में से 9 लोगों को गंभीर हालत के चलते बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सुरजमणि पति बालेश्वर (40 वर्ष) और किरण पति कपिल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों देवरी, थाना करौंधा के निवासी बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button