छत्तीसगढ़राज्य

दुर्गा और झांकी पंडालों में अग्नि सुरक्षा की जांच, फायर टीम ने दिए बचाव के टिप्स

धमतरी :त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न दुर्गा एवं झांकी पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समिति के सदस्यों को आग से बचाव और आपात स्थिति में राहत के उपायों की जानकारी दी गई।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश तथा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी शोभा ठाकुर के मार्गदर्शन में फायर टीम ने सोरिद चौक, जालमपुर के बजरंग चौक एवं भागवत चौक, इनडोर स्टेडियम आमातलाब, गणेश चौक, इतवारी बाजार मराठापारा , बासपारा , रामबाग चौक, कोष्टापारा स्थित बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव चौक तथा गोकुलपुर के पंडालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान समिति के सदस्यों को बिजली के तारों और कनेक्शनों की जांच कराने, पंडाल में अग्निशामक यंत्र रखने, आपातकालीन निकास मार्ग खुले रखने तथा सजावटी कपड़ों को आग के स्रोतों से दूर रखने की समझाइश दी गई। साथ ही, आग लगने पर घबराने के बजाय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बारे में बताया गया।
जिला अग्निशमन टीम में फायरमैन अभिनव तिवारी, भरत ठाकुर, रोहित शिवना एवं देवेंद्र साहू शामिल रहे। जिला प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और जनजागरूकता के माध्यम से आगजनी की घटनाओं को रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button