छत्तीसगढ़राज्य

लोकभवन का दीपावली मिलन समारोह छत्तीसगढ़ी लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ सराबोर

The Diwali get-together at Lok Bhawan was imbued with Chhattisgarhi folk art and cultural performances.

रायपुर : लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। आदर्श ग्राम तुलसी के कान्हा गु्रप द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्या राउत नाचा और महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य और पंडवानी गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, छत्तीसगढ़ गर्ल्स बैंड चिन्हारी की संगीत प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया। कुमारी भूमिसुता मिश्रा द्वारा शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने भी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
गायक पृथ्वी तांड़ी एवं गौतम विस्वास, द्वारा असम के प्रसिद्ध गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने समारोह को विशेष भावनात्मक रंग दिया। उनके गीतों के गायन से अतिथि भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी गायन की प्रस्तुति दी।
समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, रिकेश सेन, संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button