छत्तीसगढ़राज्य

जेल ब्रेक के बाद अब कैदी की मौत, महासमुंद जेल प्रशासन पर सवाल

Prisoner dies following jailbreak; questions raised about Mahasamund jail administration

महासमुंद। पहले कैदियों के फरार होने की घटना और अब कैदी की मौत ने महासमुंद जिला जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में जेल से 4 आरोपी फरार हो गए थे, जिनमें से एक को सरायपाली में पकड़ लिया गया है. इस घटना के बाद अब कैदी सैय्यद अशफाक की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार, कैदी सैय्यद की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉड डेट’ घोषित कर दिया. उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. कैदी सैय्यद एनडीपीएस मामले में साल 2023 से जेल में बंद था.
इस घटना के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल सैय्यद अशफाक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
दरअसल, 16 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे महासमुंद जिला जेल की दीवार फांदकर 4 कैदी फरार हो गए. भागने वाले चार कैदियों में तीन कैदी धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर NDPS एक्ट के तहत आरोपी हैं. वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी पंचराम चोरी का आरोपी है.
जेल से फरार होने वाले बंदियों में शामिल मास्टरमाइंड पंचराम को महासमुंद पुलिस ने करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली से पकड़ा है. पंचराम चोरी के आरोप में महासमुंद जिला जेल में बंद था. वह छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर का निवासी है. पंचराम पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है. जेल से फरार होने की इस घटना में उसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button