छत्तीसगढ़राज्य

जगदलपुर में सुबह ठंड एवं घने कोहरे की सफेद चादर ने ढंक लिया, ठंड बढ़ेगी

In Jagdalpur, the morning was marked by cold weather and a thick, white blanket of fog; the cold is set to intensify.

जगदलपुर। बस्तर जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही रविवार सुबह ठंड एवं घने कोहरे की सफेद चादर ने ढंक लिया, दूर किनारे पर लगे पेड़ भी धुंधले नजर आए। सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम रही। दरअसल, बीते दिनों हल्की बौछारों के कारण हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 93 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर तापमान के अंतर पर भी दिखा है। बादल और नमी के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री लुढ़ककर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन के तापमान में आई इस गिरावट के बाद ठंडक महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 22 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगेंगे। 23 नवंबर से आसमान साफ होना शुरू होगा और मंगलवार 24 नवंबर से तापमान में गिरावट का असर स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। खुले इलाकों और बाहरी क्षेत्रों में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है। मौसम का यह बदला रूप पूरे सप्ताह यानी 28 नवंबर तक बना रहने की संभावना है। आसमान सामान्यत: साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट महसूस होगी। सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ेगी। मौसम के इस बदलाव के साथ नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी। ऐसे में लोगों को बदलते तापमान के अनुरूप दिनचर्या में सावधानी बरतनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button