छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा, बिजली गिरने की आशंका

Rain and Hail Alert for Chhattisgarh: Winds to Blow at 40 km/h; Risk of Lightning Strikes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
अलर्ट कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
संभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने को कहा गया है।
राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस पारा
पिछले 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं बाकी क्षेत्रों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।
प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ।
रायपुर में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज शहर बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button