छत्तीसगढ़राज्य

असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती, 13 मई से कर सकते है आवेदन

Recruitment for 46 Assistant Engineer posts will be conducted; applications can be submitted starting May 13

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियङ्क्षरग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार, 13 मई को दोपहर 12 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है। अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। सशुल्क त्रुटि सुधार 15 से 17 जून तक किए जा सकेंगे।
बीई / बीटेक पास कर सकते हैं आवेदन
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष तक (1 जनवरी 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, उनके लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 150-150 अंकों के दो बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा इंजीनियङ्क्षरग का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा पास करने वालों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट देख सकते है।
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 42 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी): 3 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 1 पद
47 नॉन टिचिंग पदों की भर्ती के लिए आवेदन 18 तक
आईआईटी भिलाई में नाॅन टिचिंग पोजिशन की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। इसमें विभिन्न 47 विभिन्न पदों की भर्ती की जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 18 मई तक आवेदन कर सकते है। इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2, जूनियर सुपरिटेंडेंट के 4, जूनियर असिस्टेंट के 15, टेक्निकल ऑफिसर के 2, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 1, मेडिकल ऑफिसर के 1, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के 3, जूनियर स्पोर्टस ऑफिसर के 1, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 14 और जूनियर मैकेनिक के 4 पदों की भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button