छत्तीसगढ़राज्य

गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Finance Minister O.P. Choudhary participated in the Shri Ram Naam Saptah Yagna in his native village, Bayang.

रायपुर, 19 मई 2026 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अपने गृह ग्राम बायंग में 17 मई से 24 मई तक आयोजित श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि श्रीरामनाम सप्ताह जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button