छत्तीसगढ़राजनीतीराज्य

सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Good Governance Festival 2026: A Smile Returns to Dulobai's Face Upon Receiving the Ayushman Vaya Vandan Card

रायपुर, 19 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत हेरकुटुंब में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।
इसी दौरान ग्राम हर्राटोला निवासी 73 वर्षीय वृद्धा दुलोबाई हर्रो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। वृद्धावस्था में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दुलोबाई लंबे समय से इलाज संबंधी चिंताओं से परेशान रहती थीं। अब आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिलने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार की सुरक्षा मिली है।
दुलोबाई ने भावुक होकर कहा कि पहले इलाज के खर्च की चिंता हमेशा बनी रहती थी, लेकिन अब शासन की इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों बक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार गांव-गांव तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।
सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button