छत्तीसगढ़राज्य

महिला सुपरवाइजर को 20 मीटर तक घसीटने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Trailer driver who dragged female supervisor for 20 meters arrested.

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण महिला सुपरवाइजर की मौत के मामले में चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को रतनपुर ओवरब्रिज के डिवाइडर पर पौधारोपण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने वहां कार्य की निगरानी कर रही महिला सुपरवाइजर महिमा कोशले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ट्रेलर चालक शिवकुमार साव, निवासी गढ़वा (झारखंड), को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इस हादसे के बाद सड़क निर्माण और पौधारोपण जैसे कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button