छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

Finance Minister OP Choudhary extended his best wishes to weavers on National Handloom Day.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय हथकरघा की गौरवशाली परंपरा को संरक्षित एवं समृद्ध बनाने वाले सभी बुनकर भाई-बहनों और शिल्पकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय हथकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। देश के बुनकर अपनी कला, मेहनत और कौशल के माध्यम से सदियों पुरानी इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हथकरघा से जुड़े कारीगरों का योगदान हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं शिल्पकारों के तकनीकी सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और नए अवसरों से जोड़कर बुनकरों की आय में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमें स्थानीय कला, शिल्प और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा बुनकरों के परिश्रम को सम्मान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने और बुनकरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
मंत्री चौधरी ने कामना की कि भारतीय हथकरघा की समृद्ध परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंचे और हमारे बुनकर भाई-बहन आत्मनिर्भरता एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button