छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बदलने लगा मौसम का मिजाज, प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

The weather pattern is beginning to change; the cold will gradually intensify across the state.

रायपुर। प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राई बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
रायपुर में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा।
रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कम रहा।
दिन में आसमान साफ रहा। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 81% और शाम 5:30 बजे 55% दर्ज की गई। शहर में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button