
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11:30 बजे से मंत्रियों की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों के साथ ही धान खरीदी और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। सत्र की तारीख नजदीक आने के साथ ही सरकार के सामने विधायी कामकाज और सदन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में 18 नवंबर की कैबिनेट बैठक में इस विषय पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, सरकारी प्रस्तावों और अन्य विधायी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।



