छत्तीसगढ़राज्य

संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

The Divisional Commissioner inspected the Masaura paddy procurement centre and took stock of the arrangements.

रायपुर: बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शुक्रवार 20 नवंबर को कोण्डागांव जिले के धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान खरीदी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र में धान की गुणवत्ता, नमी और वजन की जांच की तथा धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से संवाद कर खरीदी व्यवस्था एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
संभागायुक्त सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें अपनी मेहनत की उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही खराब मौसम को देखते हुए उपार्जित धान के रखरखाव और तारपोलिन से ढंकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। इसके अलावा अधिकारियों को धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संभागायुक्त ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि एवं योजना के लाभों के संबंध में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button