छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, बाल बाल बचा युवक

Car traveling from Raipur to Uttar Pradesh plunges 30 feet into a ditch; young man has a narrow escape.

अंबिकापुर। रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार सडक़ से करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक जान बाल-बाल बच गई। उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा उसे मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार जारी है। युवक ने हादसे की सूचना अपने परिजनों को दी है।
उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी अभिषेक पांडेय पिता अजय पांडेय 32 वर्ष वर्तमान में रायपुर के कबीरनगर में रहता है। वह मंगलवार की अलसुबह रायपुर से अपने गृहग्राम भदोही जाने कार से निकला था। वह करीब 7.30 बजे बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर डेम मोड़ के पास से गुजर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button