छत्तीसगढ़राज्य

राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Governor Ramen Deka planted a sapling, planting a mango tree within the Kawardha Collectorate premises, and conveyed a message of environmental conservation.

रायपुर, 17 मई 2026 राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।
राज्यपाल डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button