छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता

Chief Minister Vishnu Deo Sai participated in the housewarming ceremony of a Pradhan Mantri Awas beneficiary.

रायपुर, 24 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही राजकुमारी एवं उनके पति हरिराम के नए पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने दंपति को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। पक्का आवास मिलने से परिवारों को सुरक्षा, सुविधा और बेहतर जीवन वातावरण मिल रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत भूमिगत जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे सोखता पिट निर्माण कार्य में श्रमदान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ी जल संचयन दीदी बेबी सेन एवं अम्बे मानिकपुरी से चर्चा कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे प्रयास भविष्य में जल संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button