छत्तीसगढ़राज्य

खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, पाण्डुका में प्रदर्शन

Farmers' Anger Erupts Over Fertilizer Shortage; Protests Held in Panduka

पाण्डुका। पांडुका क्षेत्र के किसानों शनिवार को खाद की मांग को लेकर पाण्डुका में चक्का जाम किया किसानों की। प्रमुख मांगो में- क्षेत्र के सभी सहकारी समितियां में खाद्य की पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद वितरण किया जाए।3 खाद के कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को खाद प्राप्त करने हेतु सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था किया जाए। जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद संकट को दूर करने होते विशेष आपूर्ति अभियान चलाए जाए, इस तरह इन 6 मांगो को लेकर अंचल के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन नायब तहसीलदार छुरा को सौंपा, जिस पर नायब तहसीलदार छुरा डोनश्वर साहू ने किसानों का आवेदन स्वीकार करते हुए 7 दिनों की मोहलत मांगी और कलेक्टर गरियाबंद को जानकारी देने की बात कही है।
साथ ही कलेक्टर गरियाबंद, जिला कृषि अधिकारी संबंधी सहकारी समिति आदि सूचना प्रेषित किया गया है। 2 घंटे तक किए गए इस चक्का जाम में सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं। किसानों के तेवर गरम थे। सड़क के दोनों ओर गाड़िया खड़ी थी लोग हलकान और परेशान होते रहे। दो घंटे बाद जब चक्का जाम खुला तब राहगीरों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि अंचल के किसान इन दिनों खाद्य संकट को लेकर किसानों में आक्रोश है। चक्का जाम में प्रमुख रूप से पूर्व सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद लक्ष्मी साहू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सतीश चौरे, गजेंद्र साहू सहित पाण्डुका क्षेत्र के 22 गाँवों सैकड़ों किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इस चक्का जाम समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button