छत्तीसगढ़राज्य

अभाविप का ‘हमर चिरई, हमर चिन्हारी’ अभियान, पक्षियों के लिए लगाए सकोरे

ABVP’s ‘Hamar Chirai, Hamar Chinhari’ Campaign: Earthen Water Bowls Placed for Birds

नवापारा राजिम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई, गोबरा नवापारा के द्वारा इस भीषण चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए जल प्रबंधन हेतु “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” के तहत सकोरा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सकोरों को गोबरा नवापारा के विद्यालयों व महाविद्यालयों में लगाकर उनमें पक्षियों के लिए दाना व पानी रखा गया।
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और पशु पक्षियों को पानी की किल्लत शुरू होने लगी है। इसी समस्या को देखते हुए, अभाविप द्वारा इस सकोरा अभियान को चलाया जा रहा है। अभाविप केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एस.एफ.डी. सेवार्थ जैसे कई माध्यमों से सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है।
गर्मी के मौसम में जल के अभाव के कारण पक्षियों को जीवन निर्वाहन में अत्यधिक कठिनाई होती है, ऐसे में इस प्रकार की छोटी-छोटी पहल भी जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है। पेड़-पौधों की लगातार कटाई से पक्षियों व वन प्राणियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए।
गर्मी का मौसम पक्षियों के लिए बहुत ही कष्टदायक होता है। इनको बचाने के लिए हम सभी को थोड़ा-थोड़ा प्रयास करना चाहिए। कम से कम एक सकोरा पानी व अनाज के कुछ दाने छायादार स्थान में रखना चाहिए, जिससे कि पक्षियों की जान बच सकें।
पशु-पक्षियों का पर्यावरण संतुलन में अहम् भूमिका होता है, मानव हस्तक्षेप से इनकी संख्या कम होती जा रही है। वहीं कुछ प्रजाति की पक्षियां तो विलुप्त होती जा रही है।
विद्यार्थी परिषद ने जल संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगे चलकर हम सभी को जल का संरक्षण करना होगा और जल का सीमित उपयोग करना होगा, क्योंकि जल है तो कल है।
इस अभियान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, अभिषेक कंसारी, धर्मेन्द्र साहू, श्लोक शर्मा, हर्षित कंसारी, कुनाल साहू, दक्ष साहू, पूनम साहू, प्रियंका महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button