चिल्फी में पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा, 18.46 किलो गांजा जब्त
Police nabbed 4 smugglers in Chilfi; 18.46 kg of cannabis seized.

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद अलग-अलग जिलों में गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा जब्त किया है। बता दें कि चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एनएच-30 पर वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के नुआपाड़ा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के पन्ना जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-30 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
दो वाहनों और चार मोबाइल सहित 22.53 लाख का सामान जब्त
गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए गांजा, वाहनों और अन्य सामान समेत कुल 22 लाख 53 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।




