छत्तीसगढ़राज्य

दिव्यांगजनों को समर्पित शिविर में ट्रायसाइकिल, पेंशन, राशन कार्ड और आवास की चाबी वितरित

Tricycles, pensions, ration cards, and housing keys distributed at a camp dedicated to persons with disabilities.

रायपुर, 14 मई 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हांडीटोला में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर दिव्यांगजनों को समर्पित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में हांडीटोला क्लस्टर अंतर्गत हांडीटोला, सिंघाभेड़ी, आमाटोला, लाताकोड़ों, रेंगाकटेरा, डोंगरगांव, रैनुटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाढूटोला, खुर्शीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार एवं गुंडरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1312 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।
दिव्यांगजनों को समर्पित इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल, बैसाखी, छड़ी एवं मोटराइज्ड सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा दिव्यांग छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सामुदायिक तालाब गहरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं 19 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 11 हितग्राहियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा 19 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। शिविर में 11 महिलाओं को लखपति दीदी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंपी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को महिला कोष ऋण योजना के तहत मछली पालन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को डिजिटल ऋण पुस्तिका वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 13 नवविवाहित दंपत्तियों को दांपत्य श्रृंगार पेटी प्रदान की गई। साथ ही 2 हितग्राहियों को निश्चय मित्र योजना से लाभान्वित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जबकि मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जल पात्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता गांधी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शांति बाई त्रिपुरे, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button